नवी मुंबई:- काम का लालच देकर वित्तीय धोखाधड़ी के कई घटना सामने आते रहते है। हम आए दिन इस बारे में खबरें पढ़ते हैं। लेकिन देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले रिटायर फौजियों के साथ भी धोखाधड़ी करने का मामला सुरु हो गया है। खारघर पुलिस स्टेशन में 31 लोगों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें करीब 29 जवान भी शामिल हैं। खारघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है कि पिछले दो वर्षों में 31 लोगों से कई चरणों में एक निश्चित राशि वसूल की गई है। यह रकम दो लाख से लेकर अठारह लाख तक है। रिटायर फौजी बालकृष्ण भोसले पर 31 लोगों ने यह धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति खारघर शहर में रहता है।
इस संबंध में मनसे के शहर अध्यक्ष गणेश बनकर को पता चला कि इन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है। वे तुरंत खारघर पुलिस स्टेशन पहुंचे और इन रिटायर फौजियों से शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। यह धोखाधड़ी आरबीआई में नौकरी दिलाने का लालच देकर की गई है। ठगे गए लोगों में पनवेल, मुंबई, पुणे और कोंकण के रिटायर फौजी शामिल हैं। कई लोगों ने इस नौकरी को पाने के लिए कर्ज भी लिया है। लेकिन नौकरी तो दूर, हमारे भूखे मरने की नौबत आ गई है, ऐसा धोखा खाने वाले एक रिटायर फौजी संजय पवार ने बताया। धोखा देने वाला व्यक्ति खुलेआम घूम रहा है। संजय पवार ने बताया कि पैसे के बारे में पूछने पर वह हमें झूठा आश्वासन दे रहा है कि वह हमारे पैसे लौटा देगा। लेकिन जब हमने बालकृष्ण भोसले नाम के शख्स से संपर्क किया तो पता चला कि उसका फोन बंद है।
मामला आर्थिक अपराध शाखा को भेजा जाएगा
हमें रिटायर फौजियों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी होने की शिकायत मिली है। इस मामले में 25 लाख से अधिक के वित्तीय धोखाधड़ी हुई है। इसलिए इस मामले को आर्थिक अपराध शाखा को भेजा जायेगा। इसके मुताबिक हम मामला वित्तीय अपराध शाखा को भेजेंगे तो तथ्यों को देखने के बाद मामला जरूर दर्ज किया जाएगा।
राजीव शेजवळ (वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक,खारघर )
No comments:
Post a Comment