7 जख्मी एवं एक ब्यक्ति की मृत्यु होने की खबर
नवी मुंबई: नेरुल सेक्टर 17 स्थित जिम्मी पार्क वन बिल्डिंग की 6 फ्लोर गिरने से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 7 नागरिकों के घायल होने की खबर है,जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु होने की जानकारी है। फिलहाल इस इमारत को जर्जर होने की सूचना मनपा प्रशासन की तरफ से दे दी गई थी।
जानकारी के अनुसार नेरुल सेक्टर-17 स्थित जिम्मी पार्क बिल्डिंग की ए विंग के छठवें मंजिल से लेकर नीचे के फ्लोर एक के ऊपर एक भरभराकर धराशायी हो गई। शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे के करीब हुई इस दुर्घटना में घर में रह रहे लगभग 7 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तथा एक ब्यक्ति की मृत्यु होने की जानकारी सामने आ रही है।फिलहाल घायलों को नेरूल स्थित डी.वाय.पाटिल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि मलबे में कुछ और नागरिकों के फंसे होने की आशंका है। इस घटना की जानकारी अग्निशमन दल एवं पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस घटना के बाद मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर और विधायक मंदा म्हात्रे ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस घटना में घायल नागरिकों को किसी भी तरह की समस्या उपचार में ना हो इस पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा कि यह घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जाएगी।

No comments:
Post a Comment